मध्य प्रदेश के रचनाकार
कुल: 124
गजानन माधव मुक्तिबोध
आधुनिक हिंदी कविता के अग्रणी कवियों में से एक। अपनी कहानियों और डायरी के लिए भी प्रसिद्ध।
हरिशंकर परसाई
- जन्म : होशंगाबाद
समादृत लेखक-व्यंग्यकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
भवानीप्रसाद मिश्र
समादृत कवि। अपने गांधीवादी विचारों और संवेदना के लिए उल्लेखनीय। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
मन्नू भंडारी
‘नई कहानी’ की स्त्री-त्रयी की समादृत कथाकार। ‘आपका बंटी’ के लिए बहुप्रशंसित।
मंजूर एहतेशाम
- जन्म : भोपाल
सुप्रसिद्ध कथाकार। उपन्यास 'सूखा बरगद' के लिए लोकप्रिय। पद्म पुरस्कार से सम्मानित।
प्रभाकर श्रोत्रिय
- जन्म : मध्य प्रदेश
श्रीकांत वर्मा
- जन्म : बिलासपुर
- निवास : देहली
- निधन : न्यू यार्क
समादृत कवि-कथाकार-अनुवादक और संपादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
विष्णु खरे
समादृत कवि-आलोचक और अनुवादक। कविता का एक अलग मुहावरा गढ़ने और काव्य-विषय-वैविध्य के लिए उल्लेखनीय।
अटल बिहारी वाजपेयी
भारत के दसवें प्रधानमंत्री और हिंदी के लोकप्रिय कवि। भारत रत्न से सम्मानित।
बलभद्र मिश्र
भक्तिकालीन रीति कवि। प्रौढ़ और परिमार्जित काव्य-भाषा और नायिका भेद के लिए प्रसिद्ध।
बालकृष्ण शर्मा नवीन
द्विवेदीयुगीन कवि, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी। पद्मभूषण से सम्मानित।
चंद्रकांत देवताले
सातवें दशक के समादृत कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
चतुर्भुजदास
कृष्णभक्त कवि। पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय के अष्टछाप कवियों में से एक। कुंभनदास के पुत्र और गोस्वामी विट्ठलनाथ के शिष्य।
गोविंद द्विवेदी
- जन्म : छतरपुर
दुर्लभ कवि-आलोचक। दो कविता-संग्रह—'नीली अथाह उक्ति' और 'तपते पंखों के रंग' तथा आलोचना की दो पुस्तकें—'नई कविता में बिंब का वस्तुगत परिप्रेक्ष्य' और 'अंतराल में' प्रकाशित।
हरीराम व्यास
- जन्म : ओरछा
हरिवंश के शिष्य और राधावल्लभ संप्रदाय में दीक्षित। ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के साथ ही तत्त्व-निरूपण के लिए स्मरणीय।
जितेंद्र कुमार
- जन्म : भोपाल
धीरे-धीरे साहित्यिक परिदृश्य से अदृश्य हुए हिंदी के श्रेष्ठ कवि-कथाकार।
कुमार अम्बुज
हिंदी के सुपरिचित कवि-लेखक। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित।
लीलाधर मंडलोई
सुपरिचित कवि-गद्यकार और संपादक। भाषिक वैभव और आदिवासी-लोक-संवेदना के लिए उल्लेखनीय।
माखनलाल चतुर्वेदी
कवि, लेखक और पत्रकार। साहित्य-संसार में 'एक भारतीय आत्मा' के नाम से स्मरणीय।
नरेश सक्सेना
सातवें दशक के कवि। कहन में संक्षिप्तता, स्मृति और कविता-पाठ के लिए उल्लेखनीय।
निपट निरंजन
नाथ परंपरा के कवि। चर्पटनाथ के शिष्य। असार संसार में लिप्त जीवों की त्रासदी के सजीव वर्णन के लिए स्मरणीय।
पीयूष मिश्रा
हिंदी सिनेमा से संबद्ध लोकप्रिय गीतकार-कवि और पटकथा लेखक।
पुरुषोत्तम अग्रवाल
समादृत आलोचक और विचारक। समय-समय पर कथा और कविता-लेखन भी।
राजेश जोशी
आठवें दशक के प्रमुख कवि-लेखक और संपादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
सविता भार्गव
सुपरिचित कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय।
श्रीनरेश मेहता
हिंदी के समादृत कवि-कथाकार और आलोचक। भारतीय ज्ञानपीठ से सम्मानित।
उदय प्रकाश
समादृत कवि-कथाकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
उदयन वाजपेयी
सुपरिचित हिंदी कवि-कथाकार और विचारक। ‘समास’ पत्रिका के संपादक।
विष्णु नागर
आठवें दशक के प्रमुख कवि-लेखक और संपादक। व्यंग्य में भी उल्लेखनीय योगदान।
आस्तीक वाजपेयी
नई पीढ़ी के कवि-लेखक। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार और साहित्य अकादेमी के युवा पुरस्कार से सम्मानित।
बाबुषा कोहली
इस सदी में सामने आईं हिंदी कवयित्री और गद्यकार। भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार से सम्मानित।