मध्य प्रदेश के रचनाकार
कुल: 57
भवानीप्रसाद मिश्र
समादृत कवि। अपने गांधीवादी विचारों और संवेदना के लिए उल्लेखनीय। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
दुष्यंत कुमार
- जन्म : राजपुर नवादा
- निवास : भोपाल
- निधन : भोपाल
हिंदी के अत्यंत लोकप्रिय कवि-लेखक-नाटककार। अपनी ग़ज़लों के लिए विशेष चर्चित।
बलभद्र मिश्र
भक्तिकालीन रीति कवि। प्रौढ़ और परिमार्जित काव्य-भाषा और नायिका भेद के लिए प्रसिद्ध।
चंद्रकांत देवताले
सातवें दशक के समादृत कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
दिनेश कुशवाह
सुपरिचित कवि और गद्यकार। 'इसी काया में मोक्ष' और 'इतिहास में अभागे' शीर्षक दो कविता-संग्रह प्रकाशित।
गीत चतुर्वेदी
हिंदी के चर्चित कवि-कथाकार और अनुवादक। 'आलाप में गिरह'. 'न्यूनतम मैं', 'ख़ुशियों के गुप्तचर' शीर्षक से तीन कविता-संग्रह प्रकाशित। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित।
कुमार अम्बुज
हिंदी के सुपरिचित कवि-लेखक। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित।
माखनलाल चतुर्वेदी
कवि, लेखक और पत्रकार। साहित्य-संसार में 'एक भारतीय आत्मा' के नाम से स्मरणीय।
राजेश जोशी
आठवें दशक के प्रमुख कवि-लेखक और संपादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
सविता भार्गव
सुपरिचित कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय।
शिवमंगल सिंह सुमन
छायावाद से संबद्ध कवि-लेखक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
श्रीनरेश मेहता
हिंदी के समादृत कवि-कथाकार और आलोचक। भारतीय ज्ञानपीठ से सम्मानित।
उदयन वाजपेयी
सुपरिचित हिंदी कवि-कथाकार और विचारक। ‘समास’ पत्रिका के संपादक।
आस्तीक वाजपेयी
नई पीढ़ी के कवि-लेखक। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार और साहित्य अकादेमी के युवा पुरस्कार से सम्मानित।
बाबुषा कोहली
इस सदी में सामने आईं हिंदी कवयित्री और गद्यकार। भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार से सम्मानित।
जगदीश स्वामीनाथन
आधुनिक भारतीय चित्रकला के एक बोहेमियन कलाकार। कविता और कवियों से आत्मीय संबंध।
नीलेश रघुवंशी
नवें दशक की महत्त्वपूर्ण कवयित्री। ‘एक क़स्बे के नोट्स’ शीर्षक उपन्यास के लिए उल्लेखनीय। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित
नई पीढ़ी की कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय।
राधावल्लभ त्रिपाठी
संस्कृत और हिंदी के समादृत कवि-कथाकार-आलोचक और अनुवादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
रमेशचंद्र शाह
रमेशदत्त दुबे
सातवें दशक के अल्पचर्चित-अलक्षित हिंदी कवि-लेखक।
रामेश्वर शुक्ल अंचल
छायावादी कवि और गद्यकार।
संगीता गुंदेचा
सुपरिचित कवयित्री-कथाकार और अनुवादक। संस्कृत भाषा, नृत्य और रंगमंच में भी सक्रियता।
शलभ श्रीराम सिंह
नवगीत काव्यधारा के प्रमुख कवियों में से एक युयुत्सावादी कवि। क्रांतिकारी विचारों के लिए उल्लेखनीय।
शरद बिलाैरे
‘तय तो यही हुआ था’ शीर्षक कविता-संग्रह के कवि। कम आयु में दिवंगत। मरणोपरांत भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित।
सुधीर रंजन सिंह
सुपरिचित कवि। आलोचना में भी सार्थक हस्तक्षेप के लिए उल्लेखनीय।
हरिनारायण व्यास
- जन्म : सुंदरसी
- निवास : मध्य प्रदेश
- निधन : पुणे
अज्ञेय द्वारा संपादित ‘दूसरा सप्तक’ के कवि।
मिथलेश शरण चौबे
‘लौटने के लिए जाना’ शीर्षक कविता-संग्रह के कवि। आलोचना में भी सक्रिय।