Font by Mehr Nastaliq Web

ये शब्द काले गहराई से

ye shabd kale gahrai se

अनुवाद : श्यौराजसिंह जैन

तिन उयेविच

तिन उयेविच

ये शब्द काले गहराई से

तिन उयेविच

और अधिकतिन उयेविच

    ये शब्द हैं काले गहराई से,

    ये गीत हैं परिपक्व इनमें शोर नहीं।

    —वे यों प्रकट हुए तम से,

    और अब तत्पर ज्यों फैले हाथ हों।

    कवि सही, कम से कम पीड़ित तो हूँ

    और कभी-कभी मेरे घाव प्रिय लगते मुझे।

    क्योंकि हर सिसकी स्वर्णमुहर बन जाएगी,

    और मेरे आँसू कंठहार दे देंगे।

    —उनका मूल्य लगेगा तब ही,

    यदि कभी मोती और सोने का,

    उनका कीर्ति-पदक देखूं लटका,

    शिशु प्रिय, तेरे गले में ही

    स्रोत :
    • पुस्तक : समकालीन यूगोस्लाव कविता-1 (पृष्ठ 41)
    • रचनाकार : तिन उयेविच
    • प्रकाशन : ज़ाग्रेब, नई दिल्ली
    • संस्करण : 1978

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY