Font by Mehr Nastaliq Web

विश्व भाषा कहलाएगी हिंदी

vishv bhasha kahlayegi hindi

अरुणिमा अरुण कमल

अरुणिमा अरुण कमल

विश्व भाषा कहलाएगी हिंदी

अरुणिमा अरुण कमल

और अधिकअरुणिमा अरुण कमल

    देश का परचम फिर एक दिन लहराएगा, हम देखेंगे

    अपनी भाषा संग हिंद विश्व पर छाएगा, हम देखेंगे

    तेज़ से इसके दीप्त-प्रभावित सब होंगे, हम देखेंगे

    हर देशवासी जब हिंदी पर इतराएगा, हम देखेंगे!

    तेरे सुंदर शब्दों, या तेरी अभिव्यक्ति का क्या कहना

    कहावतें हों या फिर तेरे मुहावरों का, क्या कहना!

    कविता के सोपानों पर हम, जब तक चाहें चढ़ते जाएँ

    डूब ही जाना हो तो इसके भंवरों का ही, क्या कहना!

    देश नहीं, विदेशों में भी छा जाएगी, देखना तुम

    कश्मीर से लेकर केरल तक यह जाएगी, देखना तुम!

    हर देश में इसके सीखने वालों की होगी तब होड़ ऐसी

    हिंदी भी इक दिन विश्व भाषा कहलाएगी, देखना तुम!

    स्त्री अपने (लावण्य के) बल पर बड़े-बड़े महाराजाओं को वश में कर लेती है। इतने पर भी इस प्रकार की सबला (स्त्री) को अबला कहना, (और असावधान रहना) अज्ञानियों का काम है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : अरुणिमा अरुण कमल
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY