Font by Mehr Nastaliq Web

वैलेंटाइन सप्ताह में लड़की

wailentain saptah mein laDki

वह लड़की पहली बार महसूस रही है

वैलेंटाइन सप्ताह का मतलब

सात दिन, जैसे आशा के सात रंग

जो एकांत में खिलते हैं

अचानक वह 'रोज़ डे' पर

ख़रीदती है एक लाल गुलाब

और रख देती है अपने तकिये के पास

'प्रपोज़ डे' पर लड़की ढूँढ़ती है हृदयोद्घाटन के माध्यम

प्रेम-कहानियों को एक नई पाठिका मिली है

उसे डॉर्क चॉकलेट का हल्का कड़वापन पसंद आने लगा है

वह पाना चाहती है एक अदद भेंट 'चॉकलेट डे' पर

'टैडी डे' पर वह बेतरह बतियाती है

अपने टैडी बीयर से

किसी का प्रतिबिंब मान लेती है उसे

उसे सच्चाई का उत्सव लगता है 'प्रॉमिस डे'

वादों में गहरा यक़ीन रखने लगी है

दसों दिशाएँ लालायित होकर ताकती हैं

लड़की को 'हग' और 'किस डे' पर

वह उछाल देती है

निस्सीम में चुंबन और आलिंगन

लड़की के मन में हैं कई प्रश्न

संभावित उत्तरों में चटख़ रंग खिले हैं

हर दिन एक नई पराकाष्ठा से गुज़रती है लड़की

वह प्रेम में निराश होना नहीं जानती

लड़की देखना चाहती है

एक सुखद स्वप्न 'वैलेंटाइन डे' पर

लड़की के चेहरे पर उजास है

रूमानियत, सूफ़ियत में आकंठ डूबी लड़की

नहा रही है सात दिन में सात समुद्र

वसंत का अनुगमन करता

पहुँचा है यह सप्ताह

इस सप्ताह का अनुगमन

करेगी लड़की

बहुत दिनों तक

स्रोत :
  • रचनाकार : देवेश पथ सारिया
  • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY