Font by Mehr Nastaliq Web

उस पार

us paar

प्रफुल्ल शिलेदार

और अधिकप्रफुल्ल शिलेदार

    नदी लाँघकर

    जाना है उस पार

    पानी में कूदकर तैरते गया

    तो गुनगुने पानी से बतियाते जाऊँगा

    गपोड़ मछलियों की कहानियाँ सुनूँगा

    तल में ठिठुरते अनचाहे दुख

    अपने में ही आप में उलझकर बैठे

    दिखेंगे शायद सिर झुकाए

    दूर से बहकर साथ आए

    पेड़ के तने फिर से दूर

    होकर चले जाएँगे बहाव के साथ

    पूरा भीगकर जाऊँगा उस पार

    पहुँचकर रखूँगा भीगे बदन से

    पाँव उस पार की बालू पर निश्चिंत

    आते ही तल से दौड़ते जाकर वह

    बताएगी ख़ैरियत उस पार के बालू को

    बहते पानी को अनजाना रख कर

    यूँ तो पानी को बिलकुल छूकर

    पार जा सकता हूँ सतह से ऊठकर

    बेचैन तरंगों को देखते-निहारते

    नाव से पहुँच तो जाऊँगा उस पार

    बिलकुल भीगते हुए हल्के से साफ़

    प्यासी त्वचा से सफ़ेद सुथरा

    नावों की कतारें खडी है किनारे पर

    राह देख रही कब से थकी-सी

    उस पार ले जाने को निरंतर आतुर

    कब से जाना है

    ठेठ उस पार

    स्रोत :
    • रचनाकार : प्रफुल्ल शिलेदार
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY