Font by Mehr Nastaliq Web

तमाशा

tamasha

मदन कश्यप

मदन कश्यप

तमाशा

मदन कश्यप

और अधिकमदन कश्यप

    सर्कस में शेर से लड़ने की तुलना में

    बहुत अधिक ताकत और हिम्मत की ज़रूरत होती है

    जंगल में शेर से लड़ने के लिए

    जो ज़िंदगी की पगडंडियों पर इतना भी नहीं चल सका

    कि सुकून से चार रोटियाँ खा सके

    वह बड़ी आसानी से आधी रोटी के लिए रस्सी पर चल लेता है

    तमाशा हमेशा ही सहज होता है क्योंकि इसमें

    बनी-बनाई सरल प्रक्रिया में चीज़ें लगभग पूर्व निर्धारित गति से

    चल कर पहले से सोचे-समझे अंत तक पहुँचती हैं

    कैसा होता है वह देश

    जिसका शासक बड़े से बड़े मसले को तमाशे में बदल देता है

    और जनता को तमाशबीन बनने पर मज़बूर कर देता है!

    स्रोत :
    • रचनाकार : मदन कश्यप
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY