Font by Mehr Nastaliq Web

स्मृतियों में गाँव

smritiyon mein gaanv

विशाल कुमार

विशाल कुमार

स्मृतियों में गाँव

विशाल कुमार

और अधिकविशाल कुमार

    गाँव को गाँव से निकालकर,

    हम गाँव में

    गाँव की तलाश कर रहे हैं।

    हम गाँव से निकलकर

    शहरों में

    गाँव ढूँढ़ रहे हैं।

    गाँव के मेले में

    चाऊमीन की प्लेट सजाकर

    अपने टेबल पर

    मखाने सजा रहे हैं।

    और

    गाँवों में विकास का उपद्रव फैलाकर

    शहरों में

    गाँव की शांति चाह रहे हैं।

    साथ ही

    हम सब कुछ बचा लेना चाहते हैं—

    भाषा, रीति, लोकोक्तियाँ, लोकगीत,

    यह सब।

    यह सब बचाकर

    बनाना चाहते हैं सुंदर संग्रहालय

    जो गाँव जैसा दिखे।

    नकली यमुना, जो नदी जैसी दिखे,

    कृत्रिम बारिश, जो साहित्य में लिखी

    बारिश जैसी हो,

    हवा, जो जीने जैसी हो।

    हम स्मृतिपर्वणित लोग,

    हम गाँव से कटे लोग,

    गाँव को ख़त्म कर

    स्मृतियों और इंस्टाग्राम रीलों में

    चाहते हैं उसे बसाना।

    दरअसल,

    यह गाँव नहीं,

    अपने को है बचाना।

    स्रोत :
    • रचनाकार : विशाल कुमार
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY