शायद कुछ अब भी खड़ा है
shayad kuch ab bhi khaDa hai
कविवर सब खड़े करते हैं
सुंदर भवन कितने।
कोई कडुआहट नहीं
केवल एक सरल भाव
केवल एक शुद्ध कृति
एक छुपी भव्यता केवल।
धोखा नहीं खाते वे
पर अचरज तो बस यह
कि कार्यरत हैं अभी तक
भाषा के भवन में।
- पुस्तक : यह संपन्नता बिखरी हुई (पृष्ठ 277)
- संपादक : श्यामा प्रसाद गांगुली, मीनाक्षी संद्रियाल
- रचनाकार : कवि के साथ अनुवादक श्यामा प्रसाद गांगुली, मीनाक्षी संद्रियाल
- प्रकाशन : साहित्य अकादेमी एवं ग्रूलाक
- संस्करण : 2006
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.