Font by Mehr Nastaliq Web

सपने आते हैं

sapne aate hain

विकास गोंड

विकास गोंड

सपने आते हैं

विकास गोंड

और अधिकविकास गोंड

    यूक्रेन के बस्तियों में रहने वाले लोगों को

    सपने आते हैं

    कि रासिया ने युद्ध रोक दिया हो

    बिना किसी शर्त के और

    सैनिकों के बच्चों के सपने में

    खिलौने लेकर पिता घर वापस रहे होते है

    तुर्की में रहने वाले लोग सपने देखते है

    कि धरती काँपी ही नहीं

    कोई मकान गिरा ही नहीं

    उसमे दबकर कोई मरा ही नहीं

    हर एक त्रासदी गुजर जाने के बाद

    बचे हुए लोग देखते है सपने

    कि जिनमे वे होते है अपनो के साथ

    तुम्हारे जाने के बाद

    मैं भी देखता हूँ सपना

    कि तुम साथ हो

    हमेशा की तरह

    दोस्त! मनोवैज्ञानिकों का मत है

    कि सपने सिर्फ़ अचेतन मन में

    दमित इच्छाएँ होती है

    ये सपने जितने ख़ुबसूरत होते है

    उससे कहीं ज़्यादा भयावह होता है

    सपनो का टूट जाना

    सभी यादें मानसिक पटल पर उभर आती है

    एक आह और सिसकते हुए आवाज़ से

    ज़्यादा कुछ नहीं बचा होता है

    सपना टूटने के बाद

    अब भी युद्ध जारी होता है

    अब भी भूकंप के बाद

    शहर से मलबा हटाया जा रहा होता है

    अब भी तुम मुझसे दूर होते हो

    इतना दूर कि

    तुम्हारे पास पहुँचना

    लगभग मुमकिन नहीं रहा।

    स्रोत :
    • रचनाकार : विकास गोंड
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY