Font by Mehr Nastaliq Web

सपनाते नहीं हैं अब क्यूबा के कवि

sapnate nahin hain ab kyuba ke kavi

अनुवाद : विनय दुबे

इबॉर्तो पॅदिल्ल्या

इबॉर्तो पॅदिल्ल्या

सपनाते नहीं हैं अब क्यूबा के कवि

इबॉर्तो पॅदिल्ल्या

और अधिकइबॉर्तो पॅदिल्ल्या

    सपनाते नहीं हैं अब क्यूबा के कवि

    (रात्रि में भी नहीं)

    वे जाते हैं जब द्वार बंद करने

    और लिखते हैं

    निजी एकांत में

    जंगल करता है एक आकस्मिक चरमराहट

    और हवा उन्हें बहा ले जाती है

    हाथ जकड़ लेते हैं उन्हें कांधों से

    घुमाते हैं गोल

    और सामना कराते हैं उनका

    अन्य चेहरों से

    (डुबो देते हैं जल में

    जलाते हैं नापाम में)

    उनके मुँह के ऊपर से गुज़रती है दुनिया

    और उनकी आँखें मजबूर कर दी जाती हैं

    देखने के लिए

    देखने के लिए

    और देखते रहने के लिए

    स्रोत :
    • पुस्तक : सूखी नदी पर ख़ाली नाव (पृष्ठ 250)
    • संपादक : वंशी माहेश्वरी
    • रचनाकार : इबॉर्तो पॅदिल्ल्या
    • प्रकाशन : संभावना प्रकाशन
    • संस्करण : 2020
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY