Font by Mehr Nastaliq Web

स्मृति

samriti

अनुवाद : सुरेश सलिल

अल महमूद

अल महमूद

स्मृति

अल महमूद

और अधिकअल महमूद

    याद है तुम्हें वह वर्जित रात्रि

    उसका धुँधला आसमान

    जब मेघ-विवर की ओर इंगित करके

    तुमने कहा था, देखो, ख़ुदा घोड़े पर सवार है,

    एक आकाशीय छवि, मेघ-निर्मित और प्रत्यक्ष।

    मिथुन-मग्न रात्रि-विहगों के वे विकल स्वर,

    मानो अपनी बोली-बानी में वे

    घोर तिरस्कार उँडेल रहे हों हमारे ऊपर।

    तुमने अपने ब्लाउज़ के हुक खोले

    और तुम्हारी ख़ामोशी ने कहा :

    मुझे भी बनाओ उन्हीं की भाँति

    लज्जाहीन।

    स्रोत :
    • पुस्तक : रोशनी की खिड़कियाँ (पृष्ठ 440)
    • रचनाकार : अल महमूद
    • प्रकाशन : मेधा बुक्स
    • संस्करण : 2003

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY