Font by Mehr Nastaliq Web

समय के बीच

samay ke bich

अनुवाद : शायक आलोक

विलियम स्टैनले मर्विन

और अधिकविलियम स्टैनले मर्विन

    उस रात हमें लगा कि दुनिया समाप्त होने वाली है

    जब हमने पास से ही कहीं वे विस्फोट सुने

    और लाउडस्पीकर हमें बता रहे थे

    बैकवाटर क्षेत्र में लगी भारी आग के बारे में

    जो अज्ञात बचे-खुचे क्षेत्रों को निगल रही थी

    और हमें बार-बार चेतावनी दे रहे थे

    कि हम घर के भीतर रहें और कोई संकेत दें

    तुम खुले हुए झरोखे के पास खड़ी रही

    कमरे के भीतर एक मोमबत्ती जल रही थी

    हमने हाई बूट्स पहन लिए

    कभी भी यहाँ से निकल सकने की तैयारी में

    और हमने ओएस्टर निकाल लिए और बैठ गए

    छोटी-सी मेज़ पर

    पहले काँटे से एक-दूसरे को खिलाते रहे

    फिर अपने मुँह से

    जब तक वे ख़त्म नहीं हो गईं

    और फिर हम खड़े हो गए

    और बिना संगीत ही नाचने लगे

    धीरे-धीरे गोल-गोल घूमते हुए

    और फिर गुनगुनाने लगे—

    यही सब होता रहा

    उन वर्षों में

    उन सभी रातों में

    जब सचमुच लग रहा था कि दुनिया समाप्त होने वाली है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : विलियम स्टैनले मर्विन
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए शायक आलोक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY