Font by Mehr Nastaliq Web

सचाई से दूर

sachai se door

अनुवाद : राहुल झा

जेफ़री मैक’डैनियल

जेफ़री मैक’डैनियल

सचाई से दूर

जेफ़री मैक’डैनियल

और अधिकजेफ़री मैक’डैनियल

    मुझे खेद है

    मुझे देर हो गई

    मुझे एक पुलिसवाले ने घेर लिया था

    अंधाधुंध गाड़ी चलाने के लिए

    जब रसभरी की गंधवाली फुलझड़ियाँ

    मेरे मुँह में टिमटिमा रही थीं

    मुझे खेद है

    मुझे देर हो गई

    मैं रास्ते में ही था

    जब मैंने अपनी बाँह में

    किसी चीज़ को फूलता हुआ महसूस किया

    मुझे ऊँचाई से डर लगता है

    क़िस्मत से ये धरती

    ब्रह्मांड के दूसरे तल पर है

    मैं कोई नासमझ मुर्ग़ा नहीं हूँ

    मैं वह हूँ जिसने अभी-अभी

    तुम्हारे जीवन के जंगल में

    एक और पेड़ को गिरते हुए देखा

    मैं तुम्हारा पिता हूँ

    जो तुम्हारा ख़याल आने पर

    अपना सिर हिलाता है

    मैं उनके शब्द हूँ

    जो घुल रहे हैं :

    तुम्हारे दिमाग़ में

    जैसे मूसलधार बारिश में

    घुल जाते हैं पैरों के निशान

    मैं एक पतली-लंबी-सी मार्टिनी हूँ

    जो तुम्हारे अंदर के जानवर को जैतून खिलाती है

    मैं सजा रहा हूँ

    तुम्हारी भूलभुलैया को

    और टाँग रहा हूँ उन सबकी तस्वीरें

    जो तुम्हारे गलियारों में खो गए।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
    • संपादक : अविनाश मिश्र
    • रचनाकार : जेफ़री मैक’डैनियल

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY