Font by Mehr Nastaliq Web

सब चले जाएँगे

sab chale jayenge

विकास गोंड

विकास गोंड

सब चले जाएँगे

विकास गोंड

और अधिकविकास गोंड

    जब सब चले जाएँगे

    कुछ अपनी सहमति से

    कुछ असहमति से

    मैं अकेला रह जाऊँगा

    किसी नाइजीरियन अनाथ बच्चे की तरह

    भूख प्यास और तकलीफ़ में रिरियाते

    तुम्हारे आने की प्रतिक्षा में

    स्वयं को सहानुभूति दूँगा कि

    जानें वाले एक दिन

    मिलते ज़रूर है

    किसी गली, चौराहे पर

    किसी कॉफी की दूकान पर

    यह जानते हुए कि

    तुम दुबारा नहीं आओगे

    मैं तुम्हारी प्रतिक्षा में रहूँगा

    तुम नहीं होते हो उपस्थित लेकिन

    तुम्हे हर जगह देखता हूँ

    तुम्हे सुनता हूँ

    तुमसे बात करता हूँ

    तुम्हारी ख़ुशबू को महसूस करता हूँ

    मनोविज्ञान वाली दोस्त बताती है

    तुम मानसिक रोग से ग्रसित हो

    जिसका नाम स्किज़ोफ्रेनिया है

    मैं चहता हूँ

    ये बीमारी उम्र भर रहे

    मैं तुम्हे देखता रहूँगा

    सुनता रहूँगा

    बात करता रहूँगा

    और जब एक दिन

    गम्भीर स्तिथि में पहुँच जाऊँगा

    तब वापस आना लगभग

    नामुमकिन हो जाएगा

    जैसे तुम्हारा है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : विकास गोंड
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY