Font by Mehr Nastaliq Web

साफ़ दिखना

saaf dikhna

सुमन शेखर

सुमन शेखर

साफ़ दिखना

सुमन शेखर

और अधिकसुमन शेखर

    जीवन में संयम सीखना था

    निष्ठुरता सीख ली

    प्रेम की भाषा बोलने की जगह को

    भर दिया नफ़रती उबालों से

    सारी अच्छाई दबी है किताब के पन्नों में

    पुरखे के वाक्यों को चाट गया है दीमक

    हमने फूंक मारी और उड़ा दिया

    बचपन मुझे सबसे ज़्यादा पसंद है

    इसमें आँखें साफ़ होती हैं

    ज़ुबान किसी की नकल नहीं होती

    हथेली में बिछे होते हैं ख़्वाबों के पंख

    साफ़ देखने के लिए आँखों का साफ़ होना ज़रूरी है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : सुमन शेखर
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY