रेगिस्तान में मैंने रेत नहीं देखी
registan mein mainne ret nahin dekhi
रचना श्रीवास्तव
Rachna Srivastava
रेगिस्तान में मैंने रेत नहीं देखी
registan mein mainne ret nahin dekhi
Rachna Srivastava
रचना श्रीवास्तव
और अधिकरचना श्रीवास्तव
रेगिस्तान में मैंने रेत नहीं देखी
मैंने गौर से देखा नागफनी को।
बहुत हिम्मत वाला है ना
बूँद-बूँद से ख़ुद को ज़िंदा रखता है
फिर भी कोई उसके पास नहीं जाता।
सब जाते है रेत के पास
ये जानते हुए भी कि रेत आँखो में
आते ही हमारी दृष्टि धुँधली कर देती है
और हम उस रेत में चल भी नहीं पाते।
तुम्हारे लिए मैं नागफनी के समान हूँ।
मैंनें भी तुम्हारे प्यार से ख़ुद को ज़िंदा रखा है
और मैं जानती हूँ—
तुम कभी मेरे पास कभी नहीं आओगे
क्योंकि तुम्हे तो रेत पसंद है ना?
- रचनाकार : रचना श्रीवास्तव
- प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.