Font by Mehr Nastaliq Web

पुस्तकालय में एक घटना

pustakalaya mein ek ghatna

अनुवाद : सुरेश सलिल

ज़्बीग्न्येव हेर्बेर्त

ज़्बीग्न्येव हेर्बेर्त

पुस्तकालय में एक घटना

ज़्बीग्न्येव हेर्बेर्त

और अधिकज़्बीग्न्येव हेर्बेर्त

     

    सुनहरे बालों वाली एक युवती एक कविता पर झुकी हुई। नश्तर-जैसी 

    तेज़ पेंसिल से शब्दों को कोरे काग़ज़ पर उतारती, उन्हें 'स्ट्रोक्स', 

    बलाघात और यति में रूपांतरित करती। अब श्रीहत कवि का 

    भावोच्छ्वास ऐसा नज़र आ रहा है; जैसे चींटियों की ख़ुराक बन चुका 

    समंदर*।1

    हम उसे उठाकर आग उगलती मशीनगनों के निकट ले गए, तो उम्मीद 

    थी कि उसकी अब तक गुनगुनी देह शब्दों में पुनर्जीवित हो उठेगी। अब 

    शब्दों के अवसान का साक्षी बनकर समझ पा रहा हूँ कि अधोगति की 

    कोई सीमा नहीं होती। हमारे बाद इस धरती पर सिर्फ़ छितरे हुए अक्षर 

    बचेंगे। धूल और निस्सारता के ऊपर बलाघात।

    स्रोत :
    • पुस्तक : रोशनी की खिड़कियाँ (पृष्ठ 328)
    • रचनाकार : ज़्बीग्न्येव हेर्बेर्त
    • प्रकाशन : मेधा बुक्स

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY