Font by Mehr Nastaliq Web

ताकि कुछ भी परिवर्तित न हो

taki kuch bhi parivartit na ho

रेने शार

रेने शार

ताकि कुछ भी परिवर्तित न हो

रेने शार

और अधिकरेने शार

    1.

    मेरा हाथ थामो और इस काले ज़ीने पर चढ़ना शुरू करो ओ
                                                     समर्पित, देखो
    कि हमारे आदिम अस्तित्व की तृष्णाकुलता धुँआ देने लगी है
    और विराट नगर सिर्फ़ लोहा और दूरागत आवाज़ें बन गए हैं।

    2.

    हमारी कामना ने समुद्र का गुनगुना आवरण धीरे-धीरे से उतार
                                                           लिया है—
    उसके वक्ष पर तैरने से पहले।

    3.

    तुम्हारी आवाज़ के फूल में। पक्षियों की उड़ान सूखे मौसम की
    हर चिंता को हर रही है

    4.

    जब रेखांकित बालू, धरती की धीमी बैलगाड़ियों से गिरती हुई,
    दिशा-स्तंभ बन जाएगी, तब हमारे आँगनों में शांति अवतरित
                                                               होगी।

    5.

    खंड मुझे चीर देते हैं। अत्याचार मुझे तानकर खड़ा कर देता है।

    6.

    अब न आकाश उतना पीला है, न सूरज उतना नीला।
    वर्षा का अलसाया सितारा उग आया है। बंधु,
    ओ निष्ठावान, तुम्हारा जुआ उतर गया है। तुम्हारे कंधों
    पर ज्ञान उग आया है

    7.

    सुंदरता मैं तुमसे मिलने शीतल एकांत में जा रहा हूँ। तुम्हारा
    प्रदीप गुलाबी है, हवा झिलमिलाती है। साँझ की देहरी टूट चुकी है

    8.

    मैं जो बंदी हूँ, मैंने पत्थरों पर फैलने वाली लता का—
    धैर्य ग्रहण किया है—अनंत अज्ञान की चट्टान को जीतने के लिए

    9.

    मैं तुम्हें प्यार करती हूँ हवा कहती है उन सबों से जिन्हें वह
                                                             छूती है।
                       मैं तुम्हें प्यार करता हूँ और तुम
                            मुझमें जीवित हो

                                        
    स्रोत :
    • पुस्तक : देशान्तर (पृष्ठ 321)
    • संपादक : धर्मवीर भारती
    • रचनाकार : रेने शार
    • प्रकाशन : भारतीय ज्ञानपीठ, काशी
    • संस्करण : 1960
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

    रजिस्टर कीजिए