माइकल जॉर्डन का चर्च
maikal jaurDan ka charch
छल्ला कोई धातु नहीं है
बल्कि फैलाई हुई बाँहों का एक जोड़ा है
ईश्वर की बाँहें जो उँगलियों से जुड़ी हैं
और ईश्वर कह रहा है—
इसे मेरे पास फेंक दो
यह अब गेंद नहीं है
यह एक नारंगी प्रार्थना है
जिसे मैं अपने हृदय के चारों कोष्ठों के साथ अर्पण कर रहा हूँ
और यह अंगों का समूह, चमकते हाथ और दाँत सहित अन्य खिलाड़ी
मेरे और ईश्वरीय प्रकाश के बीच केवल प्रलोभन हैं और बाधाएँ हैं।
एक बार एक साक्षात्कार के दौरान मैं फिसल गया
मैंने आज रात ठीक से प्रार्थना नहीं की
और उस रिपोर्टर ने मुझे देखा
वही जिसने मुझे बुलाया था
उस नियति के खिलाड़ी ने पूछा—तुम्हें खेलना है?
बेशक, मैं सहमति दे चुका हूँ
मुझे ग़लत मत समझो
मैं कोई हाड़-माँस का देवता नहीं हूँ
पुजारियों से मुझे चिढ़ होती है
एक असली पुजारी कभी उस चोले को नहीं पहनेगा,
न ही उसे जनता की स्वीकृति की ज़रूरत होगी
एक असली पुजारी भेष बदलकर काम करता है
नेतृत्व करता है उदाहरण के साथ
और कभी उपदेश नहीं देता
हाँ, यीशु पानी पर चला
लेकिन हवा की सीढ़ियों का क्या?
और जब घड़ी अंतिम बार टिकटिका रही है
मैं एक नास्तिक की हथेलियों के ऊपर खड़ा होता हूँ
सारी दुनिया देख रही है
सोच रही है :
यह नहीं हो सकता।
मैंने विश्वास की गेंद को
अपनी उँगलियों से लुढ़क जाने दिया
गेंद पीछे की तरफ़ घूम रही है
लोगों से भरा एक पूरा स्टेडियम
एक साथ साँस रोके हुए है
एक जाल पर्दे की तरह उड़ रहा है
और एक बुशल द्वारा
नास्तिकों को परिवर्तित करने वाला
ईश्वर का सत्य क्षण भर के लिए दिखाई देता है
वे वर्षों तक शपथ लेंगे कि
उन्होंने एक चमत्कार देखा है।
- पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
- संपादक : अविनाश मिश्र
- रचनाकार : जेफ़री मैक’डैनियल
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.