Font by Mehr Nastaliq Web

बरसात

barsat

अनुवाद : जितेंद्र कुमार त्रिपाठी

कजाल अहमद

कजाल अहमद

बरसात

कजाल अहमद

और अधिककजाल अहमद

    वह चमकाती है बिजलियाँ

    और प्रसारित करती है गर्जन

    वह निरस्त करती है सूखे को

    कैलेंडर की छुट्टियों में

    वह रोती है सारे खड़े हुए पेडों के लिए

    और सारे बैठे पत्थरों के लिए

    वह देती है ज़िंदगी

    पर डुबो देती है

    मेरी जीने की इच्छा को

    मैंने आज़माया है हर दंतकथा को

    एक लबादे की तरह

    और यह बरसात वह लबादा है

    जो कभी नहीं भाई मुझे।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
    • संपादक : अविनाश मिश्र
    • रचनाकार : कजाल अहमद

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY