Font by Mehr Nastaliq Web

कुम्हरार

kumhrar

कुमार विक्रमादित्य

और अधिककुमार विक्रमादित्य

    चंद्रगुप्त, बिंदुसार अशोक के भग्नावेश

    अभी भी पड़े हैं पाटलिग्राम में

    मुँह ताकता, कशमकश करता

    ताक रहा है ऊपर आकाश में मंडराते

    उजले सफ़ेदपोश गिद्धों को

    जो चींख़-चींख़ कर नोच रहा है हाड़ माँस

    उन दबे कब्रों से

    जो कभी जगमगाता था दिए की रोशनी से

    और आलोकित करता था

    सकल विश्व को अपने प्रकाश से,

    अब गिद्धों को बर्दाश्त नहीं हो रहा

    वह बोलता है पर बोलना उनकी आदत नहीं

    गिद्ध अब अपने पैरों पर मल नहिं त्यागता

    वह मल त्याग रहा है

    बलुआ पत्थर से बने

    अस्सी स्तंभों वाले हॉल के छत पर

    वह अट्टहास कर रहा है अतीत के गह्वर पर

    क्योंकि उन्हें पता है

    ये उर्जित सफ़ेद अवशिष्ट एक दिन बहकर

    कुम्हरार की भूमि को उर्जित ज़रूर करेगा।

    स्रोत :
    • रचनाकार : कुमार विक्रमादित्य
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY