Font by Mehr Nastaliq Web

बेलगाम स्त्री को विदाई

belagam stri ko vidai

अनुवाद : यादवेंद्र

लोरना गुडिसन

लोरना गुडिसन

बेलगाम स्त्री को विदाई

लोरना गुडिसन

और अधिकलोरना गुडिसन

    मैंने जान-बूझकर दूरी बनाए रखी

    उस बेलगाम स्त्री और ख़ुद के बीच

    क्योंकि उस पर ठप्पा लगा हुआ था चाल-चलन ठीक होने का

    हरदम वह लालच देकर बुलाती

    आकर साथ शराब के घूँट लेने को

    रक्तिम शराब और वह भी मिट्टी के भाँड में

    फिर दुबले-पतले अश्वेत मर्दों के झूठे वायदों और झाँसों के आगे

    घुटने टेक समर्पण कर देने को

    ऐसा भी होता है कई बार

    जब मैं रात में जल्दी बंद करने लगती हूँ घर

    और इतराने लगती हूँ अपनी शुचिता पर

    कि एक और दिन जी लिया मैंने बग़ैर मुँह लटकाए उदास हुए

    तभी वह दिख जाती है अड़हुल के पीछे खड़ी हुई

    फूलों के लाल रंग को मात करते लाल परिधान में

    बिल्ली की आँखों सरीखी अँगूठी में बंधी चाभियाँ अल्हड़ता से घुमाती

    और मुझे ललचाती आवाज़ देती

    कि घर से बाहर निकलो

    आओ, चलते हैं कहीं मस्ती करने…

    स्रोत :
    • पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
    • संपादक : अविनाश मिश्र
    • रचनाकार : लोरना गुडिसन

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY