Font by Mehr Nastaliq Web

ईश्वर से

iishvar se

शिवांगी गोयल

शिवांगी गोयल

ईश्वर से

शिवांगी गोयल

और अधिकशिवांगी गोयल

    ‘कुछ भी करना लेकिन इतना संस्कारी,

    इतना पितृभक्त कभी मत बनाना

    कि किसी दूसरी जात के अपने प्रेमी का गला काटते

    अपने पिता को देख कर भी मौन रह जाऊँ!

    उस पर उँगली उठा पाऊँ, उससे नफ़रत ना कर पाऊँ

    इतनी आज्ञाकारी बेटी कभी मत बनाना कि

    अपने माँ-बाप की अमानवीयता को ग़लत ना कह पाऊँ

    कभी ऐसा हो तो मेरे संस्कार छीन लेना,

    मेरे माँ-बाप छीन लेना,

    मेरी आवाज़ छीन लेना!’

    स्रोत :
    • रचनाकार : शिवांगी गोयल
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY