Font by Mehr Nastaliq Web

हम तैयार हैं

hum taiyar hain

अनुवाद : सुरेश सलिल

ख़ैरुल अनवर

ख़ैरुल अनवर

हम तैयार हैं

ख़ैरुल अनवर

और अधिकख़ैरुल अनवर

    (अपनी पीढ़ी के लिए)

    उस वक़्त तक तुम्हारे हाथ सूखकर अकड़ चुके होंगे

    उस वक़्त तक तुम्हारा दिल धड़कना बंद कर चुका होगा

    उस वक़्त तक तुम्हारा जिस्म पत्थर में तब्दील हो चुका होगा

    लेकिन दूसरे हमख़याल हमसे जुड़ेंगे

    और हम इस कीर्तिस्तंभ का गढ़ना जारी रखेंगे

    उस वक़्त तक तुम्हारी आँखें फ़क़त काँच की गोलियाँ रह गई होंगी

    उस वक़्त तक तुम्हारा मुँह बोलना-चालना भूल चुका होगा

    उस वक़्त तक तुम्हारा ख़ून उछाले भरना बंद कर चुका होगा

    लेकिन दूसरे हमख़याल हमसे जुड़ेंगे

    और हम फ़तह की दुनिया की जानिब बढ़ना जारी रखेंगे

    उस वक़्त तक तुम्हारी आवाज़ डूब चुकी होगी

    उस वक़्त तक तुम गुमनामी में खो चुके होगे

    उस वक़्त तक मुमकिन नहीं रह गया होगा तुम्हारे लिए

    किसी अभियान पर निकलना

    लेकिन दूसरे हमख़याल हमसे जुड़ेंगे

    जीत के लिए क़दमताल करते हुए साथ-साथ

    हमारे ख़ून की गर्मी कभी ख़त्म नहीं होनी

    हमारे जिस्म फ़ौलाद में ढले हैं

    बे-जुंबिश है हमारा हौसला,

    हमारे शबीहों पर फिर से उभरेंगे आसमान

    हमारे ही हाथ लाएँगे सच्ची ख़ुशियाँ

    दोस्तो, अज़ीज़ दोस्तो,

    देखो, ताज़ा बहती हवा

    बादलों का सफ़ाया करती कैसे हौंहा रही है

    और हर हिस्से को रोशनी से नहलाता सूरज

    आगे-ही-आगे बढ़ रहा है—

    मैदान और जंगलात ख़ुशी से झूम रहे हैं

    सब कुछ जल रहा है

    हरेक चीज़ जल रही है

    दोस्तो, मेरे दोस्तो,

    जिल्द के नीचे गहरे तक नई रोशनी की कटार घोंपने का संकल्प लेकर

    आओ, हम उठ खड़े हों!

    दोस्तो, अज़ीज़ दोस्तो,

    आओ, एक रोशन दुनिया की जानिब

    हम लहराएँ अपनी तलवारें!

    स्रोत :
    • पुस्तक : रोशनी की खिड़कियाँ (पृष्ठ 303)
    • रचनाकार : ख़ैरुल अनवर
    • प्रकाशन : मेधा बुक्स
    • संस्करण : 2003

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY