Font by Mehr Nastaliq Web

हलफ़नामा

halfnama

मदन कश्यप

मदन कश्यप

हलफ़नामा

मदन कश्यप

और अधिकमदन कश्यप

    मुझ से ज़्यादा पढ़ी थी तुमने समय की किताब

    फिर भी तुम्हारे कोमल मन पर

    खरोंचे लगा-लगाकर मैं बनता रहा ज्ञानी

    तुम्हारे पास थी ‘सुजाता की खीर’

    मेरे भीतर जो एक कसैला हठीला अहंकार था

    उसके टूटते ही बुद्ध था मैं तुम्हारे सामने

    तुम्हारी संवेदना ममता और भावना की

    छाँव और फैलाव को तो पहले ही स्वीकार कर लिया था

    तपते मरुथल में तड़पते पाँव की तरह मेरा बेचैन मन

    सदा तुम्हारे संवेगों के सुकुमार स्पर्श का भूखा था

    तुम्हारी जिजीविषा और कर्मठता का भी

    कभी कोई जवाब नहीं था मेरे पास

    आँधियों में दरख़्त गिरते हैं

    लताएं तो बस उलट-पुलट कर वहीं वैसी ही रह जाती हैं

    पहाड़ी नदी-सा उछलता-कूदता मेरा पौरुष भी

    कहाँ कर पाता था पार

    पृथ्वी से शांत स्थिर तुम्हारे स्त्रीत्व को

    हर बार बिला जाता था अतृप्ति की रेत में

    बस केवल ताकत के खेल में मैं तुम पर भारी था

    और ताक़त भी क्या

    एक क्रूरता थी जो ताक़तवर दिखती थी!

    स्रोत :
    • रचनाकार : मदन कश्यप
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY