Font by Mehr Nastaliq Web

गृहिणी

grihini

अनुवाद : देवेश पथ सारिया

एन सेक्सटन

एन सेक्सटन

गृहिणी

एन सेक्सटन

और अधिकएन सेक्सटन

    कुछ औरतें घरों से विवाह रचाती हैं

    इनमें एक अलग क़िस्म की खाल होती है

    जिसमें शामिल एक दिल है,

    एक मुँह है, एक जिगर है

    और मल का निकास है

    दीवारें स्थायी और गुलाबी हैं

    देखो, पूरे दिन किस तरह

    बैठी रहती है वह

    घुटनों के बल

    बड़ी वफ़ादारी से ख़ुद को धोती हुई

    पुरुष बलात् प्रवेश करते हैं

    और माँ की माँसल देह से

    पथभ्रष्ट जोनाह की तरह निकाल लिए जाते हैं

    लब्बोलुआब यह है

    कि स्त्री उनकी माँ है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
    • संपादक : अविनाश मिश्र
    • रचनाकार : एन सेक्सटन

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY