Font by Mehr Nastaliq Web

गोदार्द

godard

ध्रुव हर्ष

ध्रुव हर्ष

गोदार्द

ध्रुव हर्ष

और अधिकध्रुव हर्ष

    (एक फ़िल्मकार का आख़िरी दिन)

    सुबह नींद नहीं खुलनी चाहिए

    कहा अपने सहयोगी से गोदार्द ने

    दिन भर व्यस्त रहे

    किताबों पर पड़े धूल झाड़े

    सार्त्र को पढ़ा

    पुराने रिकॉर्ड पर अपनी म्यूज़

    अन्ना करीना की फ़िल्में देखी

    शाम को बालकनी में बैठकर

    प्रकृति की तरफ़ निहारते हुए सिगार पीते रहे

    फिर दो पेग वाइन लेकर रात्रि का भोजन किया

    नेरुदा की कविताएँ पढ़ी

    और बिस्तर पर अनमने पड़े ओपेरा सुनते रहे

    आख़िर में अपने सहयोगी से कहा, “ओपेरा बजने देना मैं संगीत सुनते हुए

    दुनिया को अलविदा कहना चाहता हूँ।”

    वो उनके पास बैठा और तफ़सील से पूछा,

    कुछ कहना है?

    गोदार्द पहले चुप रहे फिर उन्होंने बड़े मुश्किल से कहा,

    “कह देना मैं उन्हें गुड बाय नहीं कह पाया

    जिनकी एक झलक के लिए मीलों पैदल चला जाया करता था,

    आज भी उन्हें उतना ही प्रेम करता हूँ।”

    स्रोत :
    • रचनाकार : ध्रुव हर्ष
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY