गीतों के मुखौटे
giton ke mukhaute
अपने इतिहास के नाम पर,
कीचड़ में धँसे देश में,
भूख जब उसे क़ाबू कर लेती है
वह खा लेता है अपना माथा।
मर जाता है।
मौसम कभी पता नहीं लगाते वजह का।
वह मर जाता है गीतों के अनंत मुखौटों के पीछे।
एकमात्र वफ़ादार बीज,
वह अकेला रहता है जीवन की गहराई में।
- पुस्तक : विश्व की श्रेष्ठ कविताएँ (पृष्ठ 100)
- रचनाकार : अदूनिस
- प्रकाशन : इंडिया टेलिंग
- संस्करण : 2020
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.