Font by Mehr Nastaliq Web

घड़ा... दरवेश... प्रेमी

ghaDa darwesh premi

कमल जीत चौधरी

कमल जीत चौधरी

घड़ा... दरवेश... प्रेमी

कमल जीत चौधरी

और अधिककमल जीत चौधरी

    उलीच-उलीचकर प्यास बुझाएँगे

    लोग ठनकेंगे उँगलियाँ

    रात-रात भर गीत गाएँगे

    घर पनघट पर उलटेंगे

    काटकर रखे सिर तुझमें छुपाएँगे

    फोड़े भी जाओगे

    तोड़े भी जाओगे

    पाकर बच्चों की लगामें

    दौड़े भी जाओगे

    तिड़के भी जाओगे

    धूल उठते आँगनों में

    छिड़के भी जाओगे

    पक्के होने के इनाम तो मिलेंगे

    कच्चे होने के इल्ज़ाम तो लगेंगे

    मेरे दरवेश

    कासा है तेरे हाथ में

    शहर है सौदागरों का

    मैं कैसे तुमसे प्यार करती...

    स्रोत :
    • रचनाकार : कमल जीत चौधरी
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY