Font by Mehr Nastaliq Web

धीरे-धीरे

dhire dhire

विशाल कुमार

विशाल कुमार

धीरे-धीरे

विशाल कुमार

और अधिकविशाल कुमार

    मैं बहुत धीरे-धीरे चल रहा था,

    इतना धीरे

    कि उसे चलना भी नहीं कहा जा सकता।

    इतना धीरे

    कि उसे धीरे भी नहीं कहा जा सकता।

    मैं फिर से

    वैसे ही हू-ब-हू चलना चाहता हूँ,

    यह जानते हुए

    कि यह मुमकिन नहीं,

    क्योंकि वह चलना था ही नहीं।

    कुछ और था—

    चलने के अलावा

    दो पैरों से

    और क्या हो सकता था?

    इतना निश्चित है,

    मैं खड़ा नहीं था।

    स्रोत :
    • रचनाकार : विशाल कुमार
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY