Font by Mehr Nastaliq Web

छोटे-छोटे क़दमों से

chhote chhote qadmon se

आशीष गौड़

आशीष गौड़

छोटे-छोटे क़दमों से

आशीष गौड़

और अधिकआशीष गौड़

    गिद्ध जैसी मोटी आँख वाली नज़र लिए,

    रात को नींद सरक कर बिस्तर पर गिरती है।

    पूरे शरीर का ख़ून पैरों में जमा होता रहता है

    और ऊपर से नीचे तक सेंध लगाकर,

    आज बिताया जीवन लेट जाता है।

    दो बार ए.सी. का बटन बंद करने में,

    लघुशंका रोकने की जद्दोजहद

    और फिर मोबाइल चाटने में सुबह हो जाती है।

    नींद पंखे से आँखों के बिलौरों पर जा लटकती है।

    बीते सपनों के कोनों में धूल जमी है,

    अधूरे कामों की खटास तकिए में रिसती है।

    मन दिन की भीड़ से लथपथ पड़ा रहता है,

    और आत्मा किसी ठंडी दीवार से सिर टिकाए सोचती है।

    समय, समाज से लड़ते-लड़ते जो मुँह बंद था,

    उसे अब नींद जम्हाई बन खोल देती है।

    इस समाज में आँखें खुली रखने के लिए

    मुँह खोलना ही पड़ता है!

    स्रोत :
    • रचनाकार : आशीष गौड़
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY