Font by Mehr Nastaliq Web

चाकरी के रास्ते पर

chakari ke raste par

अनुवाद : त्रिनेत्र जोशी

थाओ छ्येन

थाओ छ्येन

चाकरी के रास्ते पर

थाओ छ्येन

और अधिकथाओ छ्येन

    जवानी में रहा दुनियादारी से दूर

    संगीत और किताबों में मग्न

    साधारण होते थे मेरे कपड़े, पर मैं रहता था तृप्त

    जेब अक्सर होती थी ख़ाली, मैं रहता था मस्त

    तब आया वह दिन, गाड़ियाँ चरमराई गली में—

    आदेश थामे उन्होंने—बदलो कपड़े और चलो

    अब मुझे जाना है मुझे अपने खेतों और बगियों से दूर

    अकेली नाव चलती जाती दूर और दूर

    उड़-उड़कर लौटती हैं घर की ओर मेरी भावनाएँ

    लंबी और लंबी होती जा रही है यात्रा

    ऊपर-नीचे जाना है सैकड़ों कोस अभी

    अनपहचाने रास्तों और नदियों को देखते-देखते थक चुकी हैं मेरी

    आँखें

    आसमान में बादल, ऊँची उड़ान पर पक्षी

    नीचे गहराई में तैरती मछलियाँ

    शर्मिंदा हूँ! कभी प्रकृति ही बसी रहती थी हृदय में...

    पर कौन कह सकता है मैं बँधा ही रहूँगा देह से?

    हालाँकि नियति मुझसे यह सब करवा रही है।

    आख़िर विद्वान पान कू की तरह मैं भी लौटूँगा एक दिन।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सूखी नदी पर ख़ाली नाव (पृष्ठ 154)
    • संपादक : वंशी माहेश्वरी
    • रचनाकार : थाओ छ्येन
    • प्रकाशन : संभावना प्रकाशन
    • संस्करण : 2020
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY