Font by Mehr Nastaliq Web

बर्फ़ीले तीर—सफ़ेद लौ वाली शमाएँ

barfile tir–safed lau vali shamayen

प्रभातरंजन

प्रभातरंजन

बर्फ़ीले तीर—सफ़ेद लौ वाली शमाएँ

प्रभातरंजन

और अधिकप्रभातरंजन

    चाँद सी द्युति,

    बुझा-बुझा-सा

    नीलम आलोक।

    क्षितिजों से उमड़े

    काले-काले बादल,

    वर्षा की आँखों में,

    ठंडा-ठंडा काजल...

    ठंडी, हिम हुई हवा

    रोम-रोम सिहराती हुई

    कानों में कुछ

    गुनगुनाती हुई

    सरहद-सरहद

    डूबी... डूब गई।

    एक निस्पंद,

    अचल,

    मौन-पाथर प्रतिमा,

    तकती—

    बर्फ़ के तीरों की बारिश...

    अनिमेष,

    लहरती

    उतरती,

    सफ़ेद लौ वाली अनगिनत शमाएँ...।

    काले हाथ—

    सनसनाते तीर—

    एक धैर्यवान् छाती—

    एक पाथर प्रतिमा—

    सफ़ेद लौ वाली अनगिनत शमाएँ।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सूनी घाटी का गीत (पृष्ठ 9)
    • रचनाकार : प्रभातरंजन
    • प्रकाशन : साहित्य भवन प्राइवेट लिमिटेड, इलाहाबाद
    • संस्करण : 1959

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY