हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
ऊँचा
- शब्दभेद : विशेषण
ऊँचा का हिंदी अर्थ
- बहुत बड़ा या विशेष ऊँचाई का या जिसका विस्तार ऊपर की ओर अधिक हो, जो दूर तक ऊपर की ओर गया हो , उठा हुआ , उन्नत , बुलंद , जैसे,—ऊँचा पहाड़ , ऊँचा मकान
- जिसका छोर ऊँचे तक हो, जो ऊपर से नीचे की ओर कम दूर तक आया हो, जिसका लटकाव कम हो, जैसे ऊँचा कुरता, ऊँचा परदा
- जो जाति, पद, गुण आदि में बढ़कर हो, श्रेष्ठ , महान् , बड़ा , जैसे,—ऊँचा कुल , ऊँचा पद