Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

उपमान

  • स्रोत : संस्कृत
  • शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग

उपमान का हिंदी अर्थ

  • वह वस्तु जिससे उपमा दी जाय, वह जिसके समान कोई दूसरी वस्तु बतलाई जाय, वह जिसके धर्म का आरोप किसी वस्तु में किया जाय, जैसे,—'उसका मुख कमल के समान है' इस वाक्य में 'कमल' उपमान है
  • न्याय में चार प्रकार के प्रमाणों में से एक, किसी प्रसिद्ध पदार्थ के साधर्म्य से साध्य का साधन, वह निश्चय जो किसी वस्तु को किसी अधिक परिचित वस्तु के कुछ समान देखकर होता है, जैसे—'गाय नीलगाय की तरह होती है' इस बात को सुनकर यदि कोई जगल में गाय की तरह का कोई जानवर देखेगा तो समझेगा कि यह नील गाय है, वास्तव में उपमान अनुमान के अंतर्गत आ जाता है, इसी से योग में तीन ही प्रमाण माने गए है : प्रत्यक्ष, अनुमान और शब्द
  • २३ मात्रायौं का एक छंद जिसमें १३ वीं मात्रा पर विराम होता है

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'उपमान' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।