Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

टीका

  • स्रोत : संस्कृत
  • शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग

टीका का हिंदी अर्थ

  • वह चिह्न जो उँगली में गीला चंदन, रोली, केस, मिट्टी आदि पोतकर मस्तक, बाहु आदि अंगों पर शृंगार आदि या सांप्रदायिक संकेत के लिये लगाया जाता है, तिलक, क्रि॰ प्र॰—लगाना
  • विवाह स्थिर होने की रीति जिसमें कन्यापक्ष के लोग वर के माथे में तिलक लगाते हैं और कुछ द्रव्य वरपक्ष के लोगों को देते हैं, इस रीति के हो चुकने पर विवाह का होना निश्चित समय माना जाता है, तिलक, क्रि॰ प्र॰—चढ़ना, —चढ़ाना, —भेजना
  • दोनों भौं के बीच माथे का मध्य भाग (जहाँ टीका लगाते हैं)

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'टीका' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।