Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

टाँग

  • स्रोत : संस्कृत
  • शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग

टाँग का हिंदी अर्थ

  • शरीर का वह निचला भाग जिस पर धड़ ठहरा रहता है और जिससे प्राणी चलते या दौड़ते हैं, साधारणत: जाँघ की जड़ से लेकर एड़ी तक का अंग जो पतले खंभे या डंडे के रूप में होता है, विशेषत: घुटने से लेकर एड़ी तक का भाग, जीवों के चलने-फिरने का अवयव जिसकी संख्या भिन्न-भिन्न प्रकार के जीवों में भिन्न-भिन्न होती है
  • कुश्ती का एक पेंच जिसमें विपक्षी की टाँग में टाँग मारकर या अड़ाकर उसे चित कर देते हैं
  • (दलाल) चतुर्थांश, चौथाई भाग, चहारुम

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'टाँग' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।