हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
षट्कर्म
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
षट्कर्म का हिंदी अर्थ
- ब्राह्मणों के छह् कर्म— (१) यजन, () याजन, (३) अध्ययन, (४) अध्यापन, (५) दान देना और (६) दान लेना
- स्मृतियों के अनुसार छह् काम जिनके द्वारा आपत्काल में ब्राह्मण अपनी जीविका कर सकता है (१) उंछ वृत्ति (कटे हुए खेतों में दाने बिनना), (२) दान लेना, (३) याचना करना, (४) कृषि, (५) वाणिज्य और (६) गोरक्षा (अथवा किसी किसी के मत से सूद पर रूपया देना)
- तांत्रिकों के बध आदि छह कर्म—(१) शांति, (२) वशीकरण, (३) स्तंभन, (४) विद्धेष, (५) उच्चाटन तथा (६) मारण