हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
राजा
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
राजा का हिंदी अर्थ
- किसी देश, जाति या जत्थे का प्रधान शासक जो उस देश, जाति या जत्थे को नियम से चलाता, उसमें शांति रखता तथा उसकी और उसके स्वत्वों की दूसरों के आक्रमण से रक्षा करता है, वह जो किसी राज्य या भू-खंड का पूरा मालिक हो और उसमें बसने वाले लोगों पर सब प्रकार के शासन करता हो तथा उन्हें अपने नियंत्रण में रखता हो और दूसरे राजाओं के आक्रमणों आदि से रक्षित रखता हो, बादशाह, नरेश, अधिराज
- अधिपति, स्वामी, मालिक
- एक उपाधि जिसे अँग्रेजी सरकार बड़े रईसों, ज़मींदारों या अपने कृपापात्रों को प्रदान करती थी