हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
पृथ्वी
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग
पृथ्वी का हिंदी अर्थ
- सौर जगत का वह ग्रह जिस पर हम सब लोग रहते हैं, वह लोकपिंड जिस पर हम मनुष्य आदि प्राणी रहते हैं
- पंच भूतों या तत्वों में से एक जिसका प्रधान गुण गंध है, पर जिसमें गौण रूप से शब्द, स्पर्श रूप और रस ये चारों गुण भी हैं, देखिए : 'भूत'
- पृथ्वी का वह ऊपरी ठोस भाग जो मिट्टी और पत्थर आदि का है और जिस पर हम सब लोग चलते-फिरते हैं, पृथ्वी का तल, भूमि, ज़मीन, धरती