हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
फिसलना
फिसलना का हिंदी अर्थ
- किसी स्थान पर काई, चिकनाहट, ढाल आदि के कारण पैरों, हाथों आदि का ठीक तरह से जमकर न बैठना और फलतः उस पर रगड़ खाते हुए कुछ दूर आगे बढ़ जाना। रपटना। जैसे-(क) सीढ़ियों पर पैर फिसलने के कारण नीचे आ गिरना। (ख) शीशे पर हाथ फिसलना।
- लाक्षणिक रूप में किसी प्रकार का आकर्षक या लाभदायक तत्त्व देखकर उचित मार्ग से भ्रष्ट होते हुए सहसा उस ओर प्रवृत होना। जैसे-तुम तो कोई अच्छी चीज देखकर तुरंत फिसल पड़ते हो। संयो० क्रि०-जाना।-पड़ना। वि० जिसपर सहज में कुछ या कोई फिसल सकता है। फिसलनवाला। जैसे-फिसलना पत्थर।