हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
नज़र
- स्रोत : अरबी
- शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग
नज़र का हिंदी अर्थ
- दृष्टि , निगाह , चितवन
- कृपादृष्टि , मेहरबानी से देखना , जैसे, आपकी नजर रहेगी तो सब कुछ हो जायगा
- निगरानी , देख रेख , जैसे, जरा आप भी इस काम पर नजर रखा करें , क्रि॰ प्र॰—रखना