Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

लेना-देना

लेना-देना का हिंदी अर्थ

  • लेने और देने की क्रिया या भाव। लेन देन। महा०-लिये-दिये साथ में लिये हुए। साथ लेकर। उदा० विचरूँगी व्योम में भी उनको लिये-दिये।-मैथिली शरण गुप्त। ले-देकर सब बातों के हो चुकने पर। अंत में। जैसे-सब ले-देकर यही कलंक हाथ आया। (किसी से कुछ) लेना-देना होना = कोई संबंध या सरोकार होना। जैसे-वह जहन्नुम में जाय, हमें उससे क्या-लेना-देना है।
  • वास्ता। संबंध। सरोकार। पद-ले-दे आपस में होनेवाली कहा-सुनी या हुज्जत। जैसे इतनी ले-दे के बाद भी नतीजा कुछ न निकला।

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'लेना-देना' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।