हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
कंकड़
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
कंकड़ का हिंदी अर्थ
- एक खनिज पदार्थ , कंकड़ जो जलाकर चूना बनाया जाता है , विशेष—यह उत्तरी भारत में पृथ्वी के खोदने से निकलता है , इसमें अधिकतर चूना और चिकनी मिट्टी का अंश पाया जाता है , यह भिन्न भिन्न आकृति का होता है, पर इसमें प्रायः तह या परत नहीं होती , इसकी सतह खुरदरी और नुकीली होती है , यह चार प्रकार का होता है , —(क) तेलिया अर्थात् काले रंग का; (ख) दुधि���ा, अर्थात् सफेद रंग का , (ग) बिछुआ, अर्थात् बहुत खड़बीहड़ और (घ) छर्रा, अर्थात् छोटी छोटी कंकड़ी , यह प्रायः सड़क पर कुटा जाता है , छत की गच और दीवार की नींव में भी दिया जाता है
- पत्थर का छोटा टुकड़ा
- किसी वस्तु का वह कठिन टुकड़ा जो आसानी से न पिस सके , अँकड़ा