हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
कहलाना
कहलाना का हिंदी अर्थ
- कहने का काम किसी दूसरे से कराना। किसी को कुछ कहने में प्रवृत्त करना। जैसे-मैने तो आपके सामने उससे सब बातें कहला ली हैं।
- किसी के द्वारा किसी के पास सँदेसा भेजना। जैसे-किसी को भेज कर उन्हें कहला दो कि कल आवें। अ० किसी का किसी नाम से पुकारा जाना या प्रसिद्ध होना। कहा जाना। जैसे-यह कपड़ा गवरून कहलाता है। अ० [हिं० कहल] उमस, गरमी आदि से व्यथित या व्याकुल होना। उदा०-कहलाने एकत बसत, अहि, मयूर, मृग, बाघ।-बिहारी।