हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
जोंक
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग
जोंक का हिंदी अर्थ
- पानी में रहने वाला एक प्रसिद्ध कीड़ा जो बिल्कुल थैली के आकार का होता है और जीवों के शरीर में चिपककर उनका रक्त चूसता है
- (लाक्षणिक) ऐसा व्यक्ति जो अपना काम निकालने के लिए बुरी तरह से पीछे पड़ता हो, वह जो अपना स्वार्थ साधने के लिए किसी के पीछे पड़ जाए, वह जो बिना अपना काम निकाले पिंड न छोड़े
- सेवार का बनाया हुआ एक प्रकार का छनना जिससे चीनी साफ़ की जाती है, चीनी साफ़ करने की सेवार की चलनी