Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

हौसला

  • स्रोत : अरबी
  • शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग

हौसला का हिंदी अर्थ

  • किसी काम को करने की आनंदपूर्ण इच्छा , उत्कंठा , लालसा , जैसे,—उसे अपने बेटे का व्याह देखने का हौसला है
  • उत्साह , आनंदपूर्ण साहस , जोश और हिम्मत , जैसे,—फिर कभी मुझसे लड़ने का हौसला न करना
  • प्रफृल्लता , उमंग , बढ़ी हुई तबीयत , जैसे,—उसने बड़े हौसले से बेटे का ब्याह किया है

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'हौसला' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।