Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

हद

  • स्रोत : अरबी
  • शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग

हद का हिंदी अर्थ

  • किसी वस्तु के विस्तार का अंतिम सिरा , किसी चीज की लंबाई, चौड़ाई, ऊँचाई या गहराई की सबसे अधिक पहुँच , सीमा , मर्यादा , जैसे,—सड़क की हद, गाँव की हद
  • किसी वस्तु या बात का सबसे अधिक परिमाण जो ठहराया गया हो , अधिक से अधिक संख्या या परिमाण जो साधारणतः माना जाता हो या उचित हो , पराकाष्ठा , जैसे,—(क) उस मेले में हद से ज्यादा आदमी आए , (ख) उसने मिहनत की हद कर दी
  • ओट , आड़

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'हद' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।