हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
गावजबान
- शब्दभेद : संज्ञा
गावजबान का हिंदी अर्थ
- एक बूटी ।विशेष—यह फारस देश के गीलान प्रदेश में होती है । इसकी पत्तियाँ मोटी, खुर्दरी और हरे रंग की होती हैं, जिनपर बैल की जीभ की तरह छोटे छोटे सफेद रंग के उभरे हुए दाने होते हैं । इसके फूल लाल रंग के छोटे छोटे होते हैं । यह पत्ती हकीमों की दवा के काम आती है इसकी प्रकृति मात- दिल होती है और ज्वर खाँसी आदिमें दी जाती है । मनजनुल् अदविया में लिखा है कि इस देश में इसे संखाहुली कहते हैं और यह पटने के पास होती है । पर संखाहुली की पत्ती गावजबान की पत्ती से नहीं मिलती ।